{"_id":"25decc6b4bd0fcf577b0142fe4e2e0d7","slug":"retired-judge-s-home-burglary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड जज के घर लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड जज के घर लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के अष्टभुजी कालोनी में बंद मकान को खंगाल चोर पचास हजार
विज्ञापन
रुपये नगदी, हजारों रुपये मूल्य के गहने और चार सिलेंडर सहित कीमती कपड़े
उठा ले गए। इस मामले में पीडि़त परिवारीजनाें की ओर से गुरुवार की देर शाम
कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई।
सुहवल थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव निवासी सेवानिवृत्त जज राजेंद्र राय का शहर के अष्टभुजी कालोनी में मकान है। वह वाराणसी मेें रहते हैं। अष्टभुजी कालोनी स्थित मकान पर उनके पुत्र राजेश राय की पत्नी विभा राय अपनी पुत्री के साथ रहती हैं जबकि उनके पति दिल्ली मेें नौकरी करते हैं।
6 जनवरी को विभा अपनी पुत्री के साथ मायके गई थीं। इसी का फायदा उठाकर मंगलवार की रात चोर पीछे से बंद मकान का दरवाजा काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने आराम से पूरे घर को खंगाला और नगदी, जेवर सहित कीमती सामान समेटकर भाग निकले। बुधवार को सुबह जब उनके पड़ोसी की नजर टूटे दरवाजे पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना विभा राय को दी। बुधवार की देर शाम विभा यहां पहुंची।
सामानों की जांच-पड़ताल से पता चला कि आलमारी में रखे 50 हजार रुपये नगदी, हजारों के जेवरात, चार गैस सिलेंडर और कीमती कपड़े गायब थे। गुुरुवार को दिल्ली से पहुंचे राजेश राय ने कोतवाली पुलिस को चोरी की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश दुबे का कहना था कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।