फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police eye on old dispute

पुराने विवाद पर भी पुलिस की नजर

Fri, 01 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police eye on old dispute
पकड़ा गया बदमाश्‍ा
कासिमाबाद के सलामतपुर में किराना व्यापारी मनीष जायसवाल और उनके भाई विश्वजीत को गोली मारकर घायल करने और एक बदमाश की पीटकर हत्या में पुलिस पुराने विवाद पर भी नजर रखी हुई है। वर्ष 2013 से गुटखे को लेकर शुरू हुए विवाद में पहले ही तीन हत्याएं हो चुकी हैं। 28 जुलाई 2013 की शाम मनीष की किराना दूकान पर गुटखा के पैसे को लेकर विवाद में मनीष के भाई अखिलेश जायसवाल की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


उस दौरान ग्रामीणों ने बहादुरगंज निवासी हमलावर फिरोज अहमद की पीटकर हत्या कर दी थी। एक साल बाद 28 जुलाई, 2014 को अखिलेश की बरसी मनाई जा रही थी। इसमें सलामतपुर निवासी विवेक सिंह नामक युवक भी पहुंचा था। मनीष के पक्ष के लोगों ने अखिलेश के हमलावरों के पक्ष का मानते हुए उसकी भी पीटकर हत्या कर दी। शुक्रवार को मारे गए बदमाश राजू को विवेक सिंह का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


2014 में मनीष के भाई अखिलेश की बरसी पर सलामतपुर के विवेक सिंह की पुलिस हिरासत से खींचकर हत्या के बाद हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मनीष के रिवाल्वर और उनके पिता सुभाष सिंह की राइफल का लाइसेंस निरस्त कर दिया था। शुक्रवार को मनीष और विश्वजीत पर हमले के बाद चक्काजाम कर रहे लोगों का कहना था कि असलहों का लाइसेंस रद्द नहीं किया गया होता तो घटना नहीं होती। विवेक की मौत का मामला आज भी अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed