{"_id":"6a89bdf9346c4ad10e02695b","slug":"bus-overturns-while-trying-to-avoid-oncoming-vehicle-14-injured-noida-news-c-23-1-lko1064-103909-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सामने वाहन आने पर बचाने के चक्कर में पलटी बस, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सामने वाहन आने पर बचाने के चक्कर में पलटी बस, 14 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सामने वाहन आने पर बचाने के चक्कर में पलटी बस, 14 घायल
-बस में सवार थे निजी कंपनी के कर्मचारी, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम एक निजी कंपनी की बस पलटने से उसमें सवार 14 कर्मचारी घायल हो गए। यह हादसा दादरी की ओर जाते समय सामने चल रहे वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ, हालांकि इसमें किसी की जान नहीं गई। सूचना मिलते ही दादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से जिम्स अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, बस में करीब 28 से 30 कर्मचारी सवार थे। चालक ने अचानक सामने आए वाहन को बचाने के लिए स्टीयरिंग मोड़ा। इससे बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे के बाद कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से फंसे हुए कर्मचारियों को बाहर निकाला। चिकित्सकों की निगरानी में घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला। क्षतिग्रस्त बस को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन का उपयोग किया गया। एसीपी ट्रैफिक शकील मोहम्मद ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बस को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई। इससे यातायात व्यवस्था जल्द ही सामान्य हो सकी। उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया था।