फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ncluding cash, jewelery theft of millions

नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी

Wed, 13 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
ncluding cash, jewelery theft of millions
नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी
सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार की रात चोर रायगंज मुहल्ला में रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर 50 हजार नकद, लाखों रुपये के जेवरात, 15 लाख का एफडी उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।रोडवेज से सेवानिवृत्त कर्मचारी विरेंद्र गुप्ता शहर के रायगंज मुहल्ला में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। तीन दिन पूर्व पति-पत्नी की तबीयत खराब होने पर परिवार के लोगों ने दोनों को वाराणसी में एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन


मकान में ताला बंद था। रात में चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद बड़े ही आराम से मकान के कमरों को बारी-बारी से खंगाला। इस दौरान आलमारी तोड़कर उसमें रखा 50 हजार नकद, चार लाख के जेवरात के साथ ही 15 लाख रुपये का फिक्स डिपाजिट के कागज उठा ले गए। सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी वीरु ने जब दरवाजा खुला देखा तो विरेंद्र के पुत्र को फोन किया तो उसने बताया कि वह अभी वाराणसी में हैं तो पड़ोसी ने दरवाजा खुला होने की बात बताई।
विज्ञापन


विरेंद्र ने फोन से इसकी सूचना अपनी बहन    प्रतिमा गुप्ता को दी, जो शहर के रजदेपुर में रहती है। यह जानकारी मिलते ही प्रतिमा मकान पर पहुंची। कमरे में गई तो देखा कि आलमारी टूटी हुई थी। उसने फोन से अपने भाई को इसकी जानकारी दी, तो पता चला  कि क्या-क्या सामान चोरी हुआ।पीड़ित की तहरीर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मालूम हो कि बीते नौ जुलाई की रात शहर के रजदेपुर मुहल्ला निवासी टेलीफोन विभाग के जेटीओ नफीस अहमद के बंद मकान से 57 हजार नकदी सहित करीब साढ़े तीन लाख के जेवरात की चोरी हुई थी। हलांकि क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाओं से लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed