फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   murdered of girl

धड़ मिला पटरी पर, खेत में सिर

Thu, 23 Feb 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नायकडीह हाल्ट के पास रेलवे पटरी पर युवती की सिर कटी लाश मिली। यह सूचनाक्षेत्र में पहुंचते ही चहुओर सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव से 150 मीटर दूर स्थित गेहूं के खेत में उसका कटा सिर पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य को छुपाने के लिए मृतका को रेल पटरी पर लिटा दिया गया तथा सिर को पास के खेत में फेंक दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की गुत्थी सुलझ पाएगी।
विज्ञापन

 
नायकडीह रेलवे हॉल्ट के आसपास के लोग बुधवार की सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए थे। लोगों की नजर जैसे ही रेल पटरी पर सिर कटी लाश पर पड़ी, सभी अवाक रह गए। युवती की लाश मिलने की जानकारी धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैल गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर युवती की तलाश में निकले परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उसकी पहचान मऊ जनपद के रानीपुर थाना अंतर्गत अकबरपुर गांव निवासी रामदरश राम की बेटी लक्ष्मीना (18) के रूप में की गई। युवती के धड़ से करीब 150 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में पुलिस को उसका कटा हुआ सिर मिला।
विज्ञापन


घटना स्थल पर छानबीन के दौरान पुलिस को एक पेड़ के नीचे कटे बाल                 और खून के धब्बे दिखाई दिए। पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी   हुई है। उधर युवती की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत युवती के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम अपने मां के साथ वह खेत की तरफ गई थी। मां से केवल 15 मीटर की दूरी पर थी कि अचानक गायब हो गई। परिजन युवती की तलाश पूरी रात करते रहे, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। परिजनों का कहना है कि युवती को अगवा कर उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed