{"_id":"5787de3f4f1c1b3d7a13d692","slug":"loot-accused-nabed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रसूलपुर मोड़ से गुरुवार की दोपहर लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष विपिन सिंह को जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि सुखडेहरा लूटकांड का मुख्य आरोपी रसूलपुर मोड़ पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही खड़ा युवक भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व चोरी की मोबाइल बरामद किया। पुलिस के पूछताछ में उसने अपना नाम शेरपुर गांव निवासी बड़क राय बताया। इससे पहले पुलिस ने दो लूटेरो को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन