फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Innocent missing corpse found near the neighboring house

पड़ोसी घर के पास मिली लापता मासूम की लाश

Mon, 04 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 04 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Innocent missing corpse found near the neighboring house
पड़ोसी घर के पास मिली लापता मासूम की लाश
खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की राजभर बस्ती में रविवार शाम से लापता छह वर्षीय बच्चे शिवा की लाश सोमवार सुबह पड़ोसी के घर के पास पाई गई। परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। पिता जयप्रकाश राजभर की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जयप्रकाश राजभर का बेटा शिवा रविवार शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। देर शाम तक जब शिवा के माता-पिता खेत में गेहूं मड़ाई का काम कर घर लौटे तो देखा कि शिवा नहीं है। काफी देर बाद भी बच्चे के वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन


घरवालों ने आसपास पूछताछ की लेकिन शिवा का पता नहीं चला। जयप्रकाश राजभर खानपुर बाजार में पान की दूकान चलाता है। सोमवार की भोर में पड़ोसी श्यामसुंदर ने जयप्रकाश को बताया कि उसके घर के सामने शिवा की लाश पड़ी है। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी होने पर खानपुर थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला पहुंचे और छानबीन कर शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर एसपी सिटी और कई थानों की पुलिस पहुंच गई। डॉग स्क्वायड भी पहुंचा।


थानाध्यक्ष खानपुर ने बताया कि पिता जयप्रकाश की तहरीर पर श्यामसुंदर, उसके पुत्र राघवेंद्र और रंजीत के खिलाफ हत्या तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।  जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed