फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Holly strove hoopla, 15 injured

होली के हुड़दंग में मारपीट, 15 घायल

Fri, 25 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 25 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Holly strove hoopla, 15 injured
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के चकिया, मेदनीपुर और कालूपुर गांव में गुरुवार को होली के हुड़दंग के दौरान हुई मारपीट की तीन घटनाओं में पंद्रह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


चकिया गांव में होली के दिन अश्लील गाने के साथ जबरन रंग लगाने का विरोध करने पर नशे में धुत युवकों ने मारपीट की। दोनों तरफ से लाठियां चलीं जिसमें एक तरफ से मनोज बिंद, बलदेव बिंद और दूसरे पक्ष से संतोष बिंद, सुरेश बिंद घायल हो गए।


पुलिस अभी मामले को शांत कराने में जुटी थी कि क्षेत्र के मेदनीपुर की दलित बस्ती में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से चंदन राम, राजेश, धीरज, शनीदेओल राम और दूसरे पक्ष से नागेंद्र, सुरेश, धीरज, विशाल राम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कालूपुर में शराब पीने से मना करने पर नाराज बबलू ने अपनी मां दमयंती और पिता जनमेजय यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। सुहवल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इन मामलों में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed