{"_id":"576ad71e4f1c1bd954b4815a","slug":"gunning-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के सोनहरिया गांव में मंगलवार की रात अज्ञात हमलावरों ने वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। वाकया उस समय हुआ जब वृद्ध अपने एक परिचित से मिलकर घर लौट रहे थे। इसी बीच घात लगाए हमलावरों ने एक सुनसान गली में उन्हें घेर लिया और सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुन लोग मौके पर पहुंचे वहां से लहूलुहान वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंचे एसपी ग्रामीण अनिल सिंह सिसौदिया और कोतवाल राम सिंह ने लोगों से पूछताछ की।
उधर मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।सोनहरिया गांव निवासी अक्षयवर नाथ राय(65) मंगलवार की रात करीब नौ बजे गांव के ही उमाशंकर राय से मिलकर अपने घर जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने अक्षयवर राय को एक गली में घेर लिया और उनके सिर में गोली मार दी। जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। उधर गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल की तरफ पहुंचे। वहां देखा तो एक वृद्ध खून से लथपथ पड़ा था। थोड़ी ही देर में सूचना पाकर परिवार के सदस्य भी वहां पहुंच गए।
आनन-फानन में अक्षयवर नाथ राय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को देर शाम गांव के ही उमाशंकर के दरवाजे पर एक पंचायत में अक्षयवर नाथ राय गए हुए थे। देर रात तक चली पंचायत के बाद वह घर वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि अक्षयवर का किसी से सीधी दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृतक का उमाशंकर के घर से काफी लगाव था।
विज्ञापन
जबकि उमाशंकर का अपने पट्टीदारों से जमीन को लेकर झगड़ा चलता है। जिसमें पहले भी खूनी संघर्ष हो चुका है। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी हुई है। उधर गांव के लोग भी माने रहे हैं कि अक्षयवर की दोस्ती उमाशंकर से थी। लिहाजा उनके पट्टीदार उन्हें भी अपना दुश्मन मान बैठे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उनकी हत्या की गई है। घटना को लेकर गांव में तनाव है। पुलिस उमाशंकर के पट्टीदारों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल वह घर छोड़कर फरार हैं।
अक्षयवर की हत्या के बाद उनकी पत्नी मैना देवी ने उमाशंकर राय के पट्टीदारअरुण राय तथा विमलेश राय के विरुद्ध नामजद तहरीर थाने में दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।