{"_id":"578d2e8f4f1c1b566ec4b5bd","slug":"gala-retakara-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगीचे में सोए वृद्ध की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगीचे में सोए वृद्ध की गला रेतकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 19 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
बहन की ही कर दी हत्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के नगर के पठान टोली निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की रविवार की रात दुरहिया मुहल्ला स्थित बगीचे में रात को सोते वक्त धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में शक के आधार पर मृतक के बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।पठान टोली निवासी जाहिद अली खां (70 वर्ष) रोज की तरह रविवार की रात भी खाना खाने के बाद घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित बगीचे में सोने के लिए चला गया।
सोमवार की सुबह बगीचे की तरफ गए कुछ लोगों की नजर खून से लथपथ पड़े जाहिद अली खां पर पड़ी। सूचना पाकर कुछ ही देर में जाहिद के परिवार सहित सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग शव देखते ही चीखने लगे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में मृतक के बेटे शहजाद ने कोतवाली में शक के आधार पर तीन के खिलाफ तहरीर दी है।
शहजाद ने आरोप लगाया कि डेढ़ महीना पहले मुख्तार कुरैशी से बगीचे में पशु बांधने को लेकर विवाद हुआ था। मेरे पिता बगीचे में पशुओं को बांधने से मना करते थे। जबकि वह जबरदस्ती बगीचे में पशुओं को लाकर बांधते थे। चार दिन पहले भी मुख़्तार ने बगीचे में पशुओं को बांध दिया था, जिसे लेकर पिता जी से विवाद हुआ था। मृतक के बेटे ने संदेह जाहिर किया है कि पिता की हत्या में मुख़्तार और उसके साथियों का ही हाथ है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम सिंह ने कहा की शक के आधार पर मृतक के बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी केशवचंद्र गोस्वामी ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए कोतवाली प्रभारी को घटना के संबंध में तत्काल खुलासा करने तथा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।