{"_id":"574341bd4f1c1b6101690b9e","slug":"firearms-trade-show-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदुक दिखा व्यापारी से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदुक दिखा व्यापारी से लूट
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 23 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सिखड़ी पुलिया के पास सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा से आतंकित कर फर्नीचर व्यवसायी के पास से लैपटाप, मोबाइल तथा 300 रुपया लूट लिए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। हालांकि घंटों तलाश के बाद भी लुटेरों का कहीं अता-पता नहीं चल सका।
अमारी गांव निवासी अरुण यादव की गांव की चट्टी पर ही फर्नीचर की दूकान है।
वह सुबह बाइक से मलिकपुरा की तरफ जा रहे थे। सिखड़ी गांव के पास पुलिया पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रुकवाई। इसके बाद बाइक पर सवार एक युवक उतरा और उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने उसका लैपटाप, मोबाइल और उसकी जेब में रखे 300 रुपये छीन लिये। घटना के बाद व्यवसायी ने किसी दूसरे व्यक्ति की मोबाइल से कंट्रोल रूम को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही दुल्लहपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पीड़ित ने थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है।