फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Double murder accused named in the captive

दोहरे हत्याकांड का नामजद आरोपी बंदी

Sat, 30 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 30 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Double murder accused named in the captive
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
सैदपुर कोतवाली पुलिस ने औड़िहार के पास शनिवार को दोहरे हत्याकांड के नामजद आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस फरार चार नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हीरानंदपुर गांव के प्रधान नंदलाल यादव और उसके भतीजे शक्ति यादव की ककरही चट्टी पर बाइक सवार बदमाशों ने पिछले दिनों ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी थी। इस मामले में प्रधान के चचेरे भाई ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की जानकारी होने पर डीआईजी डा. संजीव कुमार, जिलाधिकारी संजय खत्री और पुलिस अधीक्षक रामकिशोर वहां पहुंच गए थे। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रामायन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रधान हत्याकांड का नामजद आरोपी हरिकेश यादव औड़िहार पेट्रोल पंप पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस पेट्रोल पंप पर पहुंची। पुलिस को देखते ही हरिकेश खेत की तरफ भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर धर दबोचा। क्षेत्राधिकारी महेश राम गौतम ने बताया कि इस हत्याकांड से जुडे़ कई मजबूत तथ्य पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही फरार अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed