{"_id":"577ff59b4f1c1be6567fb9f0","slug":"children-in-dispute-firing-in-adults","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में विवाद, बड़ों में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों में विवाद, बड़ों में फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जिम ट्रेनर पर गोलीबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान चली गोली के छर्रे से तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। मामले में एक पक्ष की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी गई है। जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व बारा गांव निवासी शहनवाज खां और गुफरान खां के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
उस बात को लेकर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। बच्चों के पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट के बीच फायरिंग हुई। गोली का छर्रा लगने से शोएब खां (23) पुत्र मुर्तजा , जीशान (18) पुत्र अब्दुल कादिर और सद्दाम (22) पुत्र शहाबुद्दीन घायल हो गए।
फायर करने वाले मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। इस मामले में सद्दाम हुसैन ने पीएसी के कर्मचारी शमशेर, उत्तर प्रदेश पुलिसकर्मी तारीक और आरपीएफ के रेयाज के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके परिवार के लोग दरवाजे पर खड़े थे। इसी बीच तीनों आरोपी लाइसेंसी बंदूक लेकर आए और जान से मारने की नीयत से फायर किया। इस संबंध में एसओ केपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।