{"_id":"f0bc29a6b19a25d389a0b9d1914cc677","slug":"child-immersed-in-the-panpingset-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकलौता चिराग पंपिंगसेट के हौज में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इकलौता चिराग पंपिंगसेट के हौज में डूबा
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद थाना क्षेत्र के चक साफिया गांव में शुक्रवार की शाम पंपिंगसेट
विज्ञापन
के हौज में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से घर में
कोहराम मच गया।चक साफिया निवासी धीरेंद्र मौर्या का दो वर्षीय पुत्र
शिवम घर के पीछे स्थित पंपिंगसेट के हौज के पास खेल रहा था। घटना से आधा
घंटा पहले वहीं के रहने वाले राधेश्याम
यादव की उस पर नजर पड़ी तो उसने यह सोचकर उसे वहां से हटा दिया कि कहीं वह पानी भरे हौज में न गिर जाए। वह उसे वहां से लाकर घर में छोड़ गए। लेकिन कुछ देर बाद घर में बच्चे को न देख परिवार वाले परेशान हो गए। लोगों ने सोचा कि शायद वह घर के आसपास खेल रहा होगा।
लोगों ने घर के बाहर देखा तो वह नजर नहीं आया। आशंकावश घरवाले घर के पीछे स्थित पंपिंगसेट के पास गए। लोग उसे खोजते हुए पंपिंगसेट पर पहुंचे तो देखा कि शिवम औंधे मुंह पंपिंगसेट के हौज में पड़ा। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। जानकारी होती ही वहां ग्रामीण की भीड़
लग गई। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिवार के लोग शिवम का शव लेकर आए, घर में कोहराम मच गया। उसकी मां कुसुम धाड़ें मारकर चीख-पुकार करने लगी। मौके पर मौजूद पास-पड़ोस के लोग इकलौते बेटे की मौत के गम में बिलख रहे माता-पिता को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।