{"_id":"599dbed34f1c1b053c8b46c8","slug":"bike-rider-shot-dead-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
जख्मी जय प्रकाश राम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेसर थाना के अलावलपुर बाजार में बुधवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान को उसकी दवा की दूकान के बाहर गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। घायल प्रधान को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के पीछे रंगदारी मांगने की बात सामने आ रही है। प्रधान झोलाछाप डॉक्टर भी है।
डाही के ग्राम प्रधान जयप्रकाश राम (35) की अलावलपुर-बरेसर मार्ग पर स्थित एक कटरे में दवा की दूकान है जिसमें वह लोगों का इलाज भी करता है। रोज की तरह बुधवार को ग्राम प्रधान अपने डिस्पेंसरी पर आया था। शाम को करीब पौने छह बजे दो बाइक सवार युवक ग्राम प्रधान की डिस्पेंसरी पर पहुंचे।
वह अंदर गए और ग्राम प्रधान से करीब दो मिनट तक कुछ बात की। इसके बाद युवकों के साथ ग्राम प्रधान डिस्पेंसरी से बाहर आए। दो युवक बाइक पर सवार हुए। इसी बीच एक युवक ने तमंचा से ग्राम प्रधान पर फायर झोंक दिया। गोली उसके कमर में लगी। गोली चलते ही आसपास की दूकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। बदमाशों के फरार होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना घायल ग्राम प्रधान के परिजनों सहित पुलिस को दी। पुलिस के साथ ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल आए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्राम प्रधान को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर रोक लिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन करते हुए आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद घायल ग्राम प्रधान के घर पहुंचे और उनसे भी घटना के संबंध में बातचीत की। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान हो गई है। घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन कारणों से ग्राम प्रधान को गोली मारी गई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी जाएगी। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चर्चा है कि रंगदारी को लेकर गोली मारी गई है।