{"_id":"f3b47a6b04063b1ffbac133834687974","slug":"ash-from-the-fire-of-clothes-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से कपड़े की दूकान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से कपड़े की दूकान राख
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भीमापार बाजार में गुरुवार की रात शार्टसर्किट
विज्ञापन
से एक कपड़े की दूकान में आग लग गई। जब तक लोगों ने आग को शांत किया, तब तक
15 हजार नकदी सहित लाखों का सामान खाक हो गया। जानकारी होने पर पुलिस और
लेखपाल मौके पर पहुंचे।
भीमापार निवासी भरत गुप्त की भीमापार बाजार में कपड़े की दुकान है। गुरुवार की देर शाम दूकान बंद कर वह बगल में स्थित मकान में सो गए। रात करीब 3 बजे शार्टसर्किट से दूकान में आग लग गई। कपड़े जलने की गंध से भरत की नींद टूट गई। बाहर निकलकर उसने देखा तो दूकान से धुआं निकल रहा था।
यह देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोगों की भी आंखें खुल गई और वे जुट गए। दूकान में लगी आग को बुझाने केे लिए लोग बाल्टी, डिब्बा आदि लेकर हैंडपंप की ओर दौड़ पड़े। करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग बुझाई।
आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने के काफी देर बाद तक जले कपड़ों से धुआ निकलता रहा। पीडि़त भरत ने बताया आग की इस घटना में 15 हजार नकद सहित करीब ढाई लाख के कपड़े खाक में मिल गए। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने पीडि़त से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली।