{"_id":"572e31e44f1c1b470d5cd0ef","slug":"arriving-late-on-the-ambulance-driver-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर से पहंुचने पर एंबुलेंस चालक को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर से पहंुचने पर एंबुलेंस चालक को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 07 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बड़ेसर गांव के सामने एनएच 24 पर शुक्रवार की रात एक एंबुलेंस चालक की बड़ेसर गांव के कुछ लोगों ने देर से पहुंचने पर पिटाई कर दी। इस घटना से नाराज पीड़ित एंबुलेंस चालक ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।जमानिया स्टेशन के बरुईन गांव स्थित सीएचसी पर तैनात गोरखपुर के पिपराइच निवासी 108 नंबर एंबुलेंस चालक नीरज कुमार को बड़ेसर निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे फोन करके जानकारी दिया कि माधव मोटरसाइकल से गिरकर घायल हो गया है।
बताया जाता है कि उस वक्त माधव शराब के नशे में मोटरसाइकिल चला रहा था। जानकारी होते ही एंबुलेंस चालक नीरज सीएचसी से एंबुलेंस लेकर बड़ेसर घटना स्थल की ओर निकल पड़ा लेकिन स्टेशन बाजार का रेलवे फाटक बंद होने की वजह से वह देर से पंहुचा जिससे नाराज होकर कुछ लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। चालक ने घायल को पीएचसी में पहुँचाने के बाद कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राम सिंह ने बताया कि आरोपी छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।