फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After beating with sticks ax murder of elderly

लाठियों से पीटने के बाद अधेड़ की कुल्हाड़ी से हत्या

Sat, 07 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 07 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
After beating with sticks ax murder of elderly
होली के दिन शुक्रवार की दोपहर में लाठी-डंडे से पिटाई करने के बाद कुल्हाड़ी से एक चरवाहे की हत्या कर दी गई। घटना करीमुद्दीन थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की दलित बस्ती की है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन


बलिया जिला के नरही गांव निवासी विश्वनाथ यादव (50) जोगा मुसाहिब गांव निवासी जेपी राय के यहां रहकर खेतीबारी के साथ ही चरवाही का काम पिछले बीस वर्षों से कर रहा था। होली के दिन शुक्रवार की दोपहर वह देवरिया दलित बस्ती में किसी काम से गया था। वहां किसी बात को लेकर बस्ती के कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। लोग मामले को शांत करने के लिए बीच-बचाव करने लगे, लेकिन मामला थमने के बजाय और बढ़ता ही गया। इसपर गुस्साए बस्ती के लोगों ने लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। जब वह घायल होकर गिर पड़ा तो इसी बीच हमलावरों ने कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के आने के खौफ घटना में शामिल बस्ती के लोग इधर-उधर भाग निकले और महिलाएं-युवतियां और बच्चे घरों में कैद हो गए। देखते ही देखते होली की खुशियों में ग्रहण लग गया। घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ मनमोहन पांडेय सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस्ती के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में जेपी राय ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी श्रीनारायण राम को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रत्युक्त कुल्हाड़ी को बरामद किया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा का कहना है कि विश्वनाथ ही हत्या पुरानी रंजिश में हुई है। इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है जबकि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed