फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस पर फायर झोंक भाग रहा इनामिया फंदे में

पुलिस पर फायर झोंक भाग रहा इनामिया फंदे में

Fri, 19 Apr 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर फायर झोंक भाग रहा इनामिया फंदे में
सुहवल। सुहवल पुलिस को गुरुवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता उस समय मिली, जब पुलिस टीम पर फायर झोंक भाग रहे शातिर अपराधी को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। सुहवल थाने में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अभियुक्त को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए क्षेत्राधिकारी जमानिया कुलभूषण ओझा ने बताया कि फंदे में आया अभियुक्त दस हजार का इनामिया बदमाश है। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन

बताया कि गुरुवार की शाम थानाध्यक्ष राजू कुमार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के साथ मेदनीपुर तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बिना नंबर की बाइक से गाजीपुर की तरफ से एक युवक को आते दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसका पीछा किया। तब पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होने पर पीछे बैठा बदमाश गिर गया। पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। जबकि उसका साथी बाइक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और खोखा बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी आमीर अली बताया। सीओ ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश से पूछताछ एवं उसके अपराधिक इतिहास को खंगालने पर पता चला कि उसके उपर विभिन्न थानों में कई संगीन मुकदमें दर्ज है। साथ ही उसके ऊपर दस हजार का इनाम भी घोषित है। फरार इसके साथी के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। उसकी तलाश की जा रही है। वह भी जल्द पुलिस के गिरफ्त में होगा। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक बृजरेश्वर सिंह, महेश यादव, चंदन सोनकर, अवधेश गोंड शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed