{"_id":"5ca108dfbdec221460793379","slug":"91554057439-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने किया अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली पुलिस को शनिवार की रात बड़ी सफलता मिली। उसने एक ट्यूबवेल पर बने मकान में छापा मार कर अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ लिया। बड़ी मात्रा में शराब के साथ ही शराब बनाने वाला केमिकल, रैपर सहित एक कार, दो बाइक एवं दो तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने अभियुक्तों को पेश करते हुए बताया कि यह लोग काफी समय से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त थे।
पुलिस अधीक्षक डा. चतुर्वेदी ने बताया कि इसी क्रम में सैदपुर क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह और प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह को जानकारी हुई कि क्षेत्र के रसूलपुर गांव में स्थित महेंद्र यादव के ट्यूबवेल पर बने कमरे में अवैध शराब बनाने का काम हो रहा है। शनिवार की रात पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पहुंचते ही शराब बनाने में लिप्त दो लोग भाग निकले, जबकि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से देशी मिलावटी 58 पेटी शराब कुल 2610 शीशी, 2500 भरी हुई शीशी, चार गैलन में दो सौ लीटर स्प्रिट, बांबे स्पेशल विस्की, एसोसिएटेड एल्कोबक एंड बेवरीज लिमिटेड खादी ग्राम जिला खरगैन 970 रैपर, ब्लू लाइन देशी लार्ड्स डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड नंदगंज 950 रैपर, 7700 खाली शीशी, 6000 शीशी का कैप, दो थर्मामीटर, एक सिंटेक्स की टंकी, एक मारुति वैन, दो बाइक, दो 315 बोर का तमंचा एक कारतूस के साथ शराब बनाने में प्रयोग होने वाला अन्य सामान बरामद किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्तों ने अपना नाम सैदपुर थाना क्षेत्र के चकियार मुहम्मद निवासी विजेंद्र यादव, बृजेश यादव और इसी थाना क्षेत्र के रसूलपुर चौकहवा निवासी नीलेश कुमार बताया। जबकि फरार साथियों का नाम खानपुर थाना क्षेत्र के नई कोट निवासी वकील यादव और गहिरा गांव निवासी छेदी यादव बताया। पूछताछ में नीलेश ने बताया कि उसके पिता महेंद्र यादव पूर्व में वाराणसी में सरकारी शराब गोदाम में गार्ड के पद पर तैनात थे। उनका शराब कंपनियों और शराब के खरीददारों से अच्छा नेटवर्क बन गया था। उन्होंने ही हमारे ट्यूबवेल के पास बने कमरों में अवैध शराब तैयार करने का कारोबार शुरू किया था। हम लोग शराब की बिक्री जिले के साथ ही अन्य जिलों में करते थे। बताया कि गैर कानूनी ढंग से तैयार की गई यह शराब जानलेवा भी हो सकती है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार और फरार अभियुक्तों के खिलाफ सैदपुर और खानपुर थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।