फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दी दबिश

पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दी दबिश

Mon, 18 Mar 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दी दबिश
सुहवल(गाजीपुर)। थाना पुलिस चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर गंभीर है। रविवार की रात थानाध्यक्ष राजू कुमार भारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में हिस्ट्री शीटरों, विभिन्न मुकदमें में वांछित, फरार अपराधियों के घरों, उनके शरणदाताओं सहित उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने परिजनों को आगाह किया कि उनकी किसी भी संदिग्ध हरकतों के बारे एवं उनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस को तुंरत सूचना दें। रात के सन्नाटे में गांव की गलियों में पुलिस की बूटों की खट-खट से ग्रामीण इस बात से सहमे रहे कि कहीं कोई बड़ी आपराधिक घटना हुई है क्या। जब उन्हें यह पता चला कि चुनाव के मद्देनजर अराजक तत्वों एवं अपराधियों की तलाश में पुलिस पहुंची है तो राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराना है। अगर किसी ने भी खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed