{"_id":"5c588574bdec227d9070bf85","slug":"91549305204-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खंभा से टकराई, छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार खंभा से टकराई, छात्रा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर कोतवाली के बीकापुर गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। उसमें सवार एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुहवल थाना के चकिया गांव की रहने वाली आफरीन (20) स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में बीए में पढ़ती थी। वह दोपहर कॉलेज से कार से सहेली से मिलने जा रही थी। बीकापुर गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार पलटते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए। कार में गंभीर रूप से घायल छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।. सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी कोतवाली पहुंच गए।