फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रोहित हत्याकांड: चौबीस घंटे बाद भी नहीं पकडे गए हत्यारोपी

रोहित हत्याकांड: चौबीस घंटे बाद भी नहीं पकडे गए हत्यारोपी

Mon, 21 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
रोहित हत्याकांड: चौबीस घंटे बाद भी नहीं पकडे गए हत्यारोपी
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के शादियाबाद मोड़ के पास रविवार की देर शाम मछली खाने के दौरान हमलावरों द्वारा लाठी-डंडे से पीटकर एक युवक की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हमले में मृतक का चचेरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस प्रकरण में मृतक के पिता ने चार नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पुलिस टीम गठित की थी। लेकिन 24 घंटे बाद भी हत्यारोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने सोमवार को दस संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द हत्यारोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन

थाने के बरहपुर निवासी प्रेमचंद्र सिंह का बेटा रोहित उर्फ गोलू सिंह (18) बाइक से अपने चचेरे भाई प्रिंस सिंह (30) सहित दो अन्य साथियों के साथ शादियाबाद मोड़ पर पहुंचा था। वहां एक ठेले पर लगी दुकान से रविवार की देर शाम मछली खाने लगा। इसी बीच कई युवक लाठी-डंडे से लैस होकर वहां पहुंचे और रोहित पर अचानक हमला बोल दिया था। घटना में चचेरा भाई प्रिंस भी घायल हो गया था। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना से जहां मृतक के घर कोहराम मच गया था, वहीं पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई थी। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह मौके पर पहुंच गए थे और मामले की छानबीन करते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया था। साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित चार टीमें गठित की है। क्षेत्राधिकारी अलोक प्रसाद ने बताया कि घटना स्थल से रात में दो बांस का डंडा, एक लोहे की राड, तीन जोड़ी जूते मिले हैं। इतना ही नहीं जहां मृतक का खून गिरा था, उस हिस्से को काट कर जांच के लिए भेजा गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश सामने आया है। कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस के फंदे में होंगे।
विज्ञापन

रोहित का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
नंदगंज। लाठी-डंडे से पीटकर की गई रोहित की हत्या के दूसरे दिन सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दिन में करीब दो बजे जैसे ही रोहित का शव घर पहुंचा, घर में कोहराम मच गया। पिता प्रेमचंद्र सिंह, मां पूनम सहित परिवार के लोग दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगे। आस-पास का वातावरण गमगीन हो गया। वहां मौजूद पास-पड़ोस के लोग बिलख रहे लोगों को दिलासा देने में जुट गए। शव जब तक घर पर रहा परिजन बिलखते रहे। इसके बाद लोग युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। युवक का अंतिम संस्कार चोचकपुर गंगा तट पर किया गया। मुखाग्नि पिता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
दहशत में बंद रहीं दुकानें
(फोटो नंबर-01)
नंदगंज। थाना क्षेत्र के शादियाबाद मोड़ पर एक साथ कई दुकानें लगती हैं। खासकर शाम होते ही यहां पर लोगों की चहल-पहल बढ़ जाती है। बीतें दिनों की तरह रविवार की देर शाम भी चहल-पहल बनी हुई थी। तभी करीब सात बजे वहां पहुंचे युवक लाठी-डंडे के साथ रोहित पर टूट पड़े। हमला बोलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। धड़ा-धड़ दुकानें बंद हो गई और कुछ ही देर में सन्नाटा फैल गया। इसके बाद घटना स्थल पर पुलिस की बूटों की खट-खट सुनाई देने लगीं। घटना से आक्रोशित लोग किसी तरह का हंगामा न खड़ा करे, इस आशंका लेकर पुलिस पूरी तरह से सजग और सतर्क थी और पूरी रात बाजार में गश्त करती रही। घटना स्थल के आस-पास के दुकानदार भी पूरी तरह से दहशत में थे। घटना के दूसरे दिन पुलिस उनसे मामले के संबंध में पूछताछ न करें, इस आशंका से अधिकांश दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed