फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छाष्र नेताओं ने मुख्य द्वार बंदकर धरना दिया

छाष्र नेताओं ने मुख्य द्वार बंदकर धरना दिया

Sat, 03 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
छाष्र नेताओं ने मुख्य द्वार बंदकर धरना दिया
गाजीपुर। पीजी कॉलेज परिसर में बाहरी अराजकतत्वों के छात्राओं संग छेड़खानी का मामला शनिवार को तूल पकड़ लिया। इनके विरोध में छात्रों ने कैम्पस के मुख्य द्वार पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिसर में अराजकता फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों ने गेट बंद कर धरने पर बैठ गए। शोरशराबा सुनकर पहुंचे प्राचार्य के आश्वासन पर छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

स्थानीय पीजी कॉलेज में शुक्रवार को छात्राओं के साथ कुछ शरारती तत्व कैम्पस में घुसकर छेड़खानी किया था। इसकी शिकायत छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन और छात्र नेताओं से की थी। इस पर छात्राओं ने हुजूम में एकत्रित होकर छेड़खानी का विरोध करते हुए मुख्य द्वार पर पहुंचकर बंद कर दिया। घंटों तक छात्रों ने शोरशराबा मचाया। इसके बाद सभी धरने पर बैठ गए। छात्र नेताओं का कहना है कि कॉलेज परिसर में बाहरी छात्र न आएं। सभी छात्र-छात्राओं की पहचान पत्र देखकर ही उन्हें कैम्पस में प्रवेश करने की अनुमति दी जाए। गेट पर महिला एवं पुरुष गार्ड की तैनाती की जाए। कॉलेज में लगे कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए। सूचना मिलते ही प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि तीन दिन में उन सभी लोगों की मांग पूरी कर दी जाएगी। धरना में छात्र नेता प्रतीक यादव, अभिषेक चौरसिया, संपूर्णानंद यादव, मनोज यादव, आनंद यादव, हंसराय, पिंकू यादव, चंदन, संदीप, आकाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed