फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चुनावी रंजिश में शिक्षामित्र को गोली मारी, गंभीर

चुनावी रंजिश में शिक्षामित्र को गोली मारी, गंभीर

Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में शिक्षामित्र को गोली मारी, गंभीर
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में बुधवार दोपहर चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने एक शिक्षामित्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो हमलावरों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, गोली लगने के बाद लहूलुहान शिक्षामित्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी संतोष राय उर्फ बब्लू राय (32) प्राथमिक विद्यालय देवरिया में बतौर शिक्षामित्र हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी स्कूल से घर पहुंचे। इसी बीच विद्यालय से सूचना मिली कि स्कूली बस जाम में फंसी हुई है और जाम छूटने में काफी समय लग सकता है। ऐसे में संतोष राय बेटे को लेने के लिए अपने चचेरे भाई मनीष राय के साथ बाइक से नगवां गांव के पास पहुंच गए। बेटे सौरभ को बाइक पर बैठाकर अपने साथ घर ला रहे थे। जैसे ही देवरिया गांव में अरविंद यादव के घर के पास पहुंचे कि पहले से घात लगाए कुछ हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उनको निशाना बनाकर गोली चला दी। संतोष राय के कंधे और पीठ के मध्य दो गोली लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े। लोगों को आते देख हमलावर वहां से भागने लगे। तभी दो हमलावरों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए हमलावरों को हिरासत में लेकर थाने ले आई और एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया। ग्रामीणों की माने तो संतोष राय का कुछ लोगों से पंचायत चुनाव के दौरान अनबन हो गई थी। तभी से कई बार एक-दूसरे को देख लेने की बात भी सामने आई। बुधवार को अपराह्न तीन बजे के करीब एकाएक रंजिश रखने वालों ने उन्हें घेर लिया और हत्या करने की नियत से गोली मार दी। संतोष को गंभीर स्थिति में वाराणसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सीओ रामबहादुर सिंह ने बताया कि घटना के तत्काल बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना चुनावी रंजिश को लेकर हुई है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। गोली मारने में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed