खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। थाना क्षेत्र के भभौरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ट्राली पर सवार मजदूर की मौत हो गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक और उस पर सवार एक अन्य व्यक्ति फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घटनास्थल पर वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर आधा घंटा बाद जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में लिया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मालूम हो कि एक गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्राली तेज रफ्तार से औड़िहार की तरफ जा रहा थी। इसी दौरान देर शाम करीब साढ़े पांच बजे भभौरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली पर बैठा अनौनी गांव निवासी करिया राम का पुत्र सोनू राम (32) ट्राली के नीचे दब गया। दुर्घटना के बाद चालक और आगे बैठा एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आस-पास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और ट्राली को सीधा कर दबे मजदूर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घटनास्थल पर वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर घटना के तत्काल बाद जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जितेंद्र दुबे पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझा-बुझाकर आधा घंटा बाद छह बजे जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर थाना लाए। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया। मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मिली तो रिपोर्ट दर्ज फरार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। घटनास्थल के आसपास के लोगों में यह चर्चा होती रही कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था और काफी तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चला रहा था। इसी वजह से यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।