फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सुपारी देकर कराई गई थी मुन्ना दादा की हत्या

सुपारी देकर कराई गई थी मुन्ना दादा की हत्या

Thu, 13 Dec 2018 11:27 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
सुपारी देकर कराई गई थी मुन्ना दादा की हत्या
गाजीपुर/जमानिया। जमानिया कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को बुधवार की देर शाम बड़ी सफलता मिली। उसने चर्चित श्रीप्रकाश उर्फ मुन्ना दादा हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आरोपी को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि सुपारी देकर मुन्ना दादा की हत्या कराई गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जमानिया कोतवाली क्षेत्र के देवढ़ी गांव निवासी समाजसेवी श्रीप्रकाश उर्फ मुन्ना दादा कीबीते 12 अक्टूबर की रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनका शव बूढ़ाडीह गांव के पास स्थित लावा छावा माइनर में उनकी बाइक के नीचे दबा मिला था। इस मामले में उनके पुत्र द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। इसी दौरान बुधवार की देर शाम करीब छह बजे क्राइम ब्रांच प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का आरोपी पटखौलिया गांव में स्थित अपने मकान पर मौजूद है। इस पर वे जमानिया कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार सिंह और पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पर शंकर उर्फ अजय उर्फ कालू गोस्वामी बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस बरामद किया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त शंकर ने बताया कि श्रीप्रकाश सिंह की हत्या के लिए प्रमोद सिंह ने एक लाख 20 हजार की सुपारी दी थी। उसकी श्रीप्रकाश सिंह से पुरानी रंजिश थी और उसके पिता से मारपीट हुई थी। इसी का बदला लेने के उसने सुुपारी दी थी। मैने और साथियों बुलेट, टप्पू चौबे और शेखर ने गोली मार कर श्रीप्रकाश की हत्या की थी। शव को नहर में डालकर मृतक की बाइक से दबा दिया था ताकि शव ऊपर न आ सके। इस दौरान सुपारी देने वाला प्रमोद सिंह भी मौके पर मौजूद था। एसपी ने बताया कि फंदे में आए अभियुक्त से पूछताछ के बाद हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश शुरू कर दी गई है। वह भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed