{"_id":"5bdc9060bdec22698b7fd408","slug":"81541181536-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लगी आग, नगद सहित हजारों का सामान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोपड़ी में लगी आग, नगद सहित हजारों का सामान राख
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के जमीन संदल गांव में गुरूवार की देर रात एक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में मौजूद लोग किसी तरह से जान बचाकर बाहर भागे। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों का सामान जलकर राख हो गया था। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
जमीन संदल गांव निवासी लाला बिंद रोज की तरह गुरुवार की रात भी परिवार के साथ सो रहा था। इसी दौरान करीब 11 बजे किसी कारणवश झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही अंदर सोए लोग जान बचाकर बाहर भागे और शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी घरों से बाहर निकलकर मौके पर पहुंच गए। शोर-शराबा के बीच आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में बच्चे के उपचार के लिए रखा दस हजार नगद, छह कुंतल गेहूं, बिस्तर, कपड़ा, दो लकड़ी का बक्सा सहित गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित लाला बिंद ने अज्ञात लोगों द्वारा झोपड़ी में आग लगाने की तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।