फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नाटकीय ठंग से घर लौटा जोगिंदर

नाटकीय ठंग से घर लौटा जोगिंदर

Fri, 15 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
नाटकीय ठंग से घर लौटा जोगिंदर
शादियाबाद(गाजीपुर)। थाना के क्षेत्र के गोलवापार गांव के पास से गायब हुआ जोगिंदर नाटकीय ठंग से घर वापस लौट गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके बड़े भाई विजय कुमार राम ने दो दिन पूर्व थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मोहिद्दीनपुर निवासी जोगिंदर कुमार राम (26) वर्ष के बड़े भाई विजय कुमार ने दो दिन पहले थाने में अपहरण की तहरीर दी थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसका छोटा भाई जोगिंदर मंगलवार की शाम शादियाबाद बाजार जाने की बात कहकर घर से गया था। इसके बाद वह वापस नही लौटा। गोलवापार गांव के पास रास्ते में उसकी साइकिल चप्पल और टोपी पड़ी मिली थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस दो लोगों को पकड़ कर थाने पर पूछताछ कर रही थी। गुरुवार की सुबह वह नाटकीय ठंग से वह थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी सारी बात बताई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जोगिंदर ने पुलिस को बताया कि मनिहारी मीडिल स्कूल के पास कुछ बाइक सवार उसे मारपीट कर भाग निकले। पुलिस जब मीडिल स्कूल के पास पहुंची तो पता चला कि कहानी फर्जी है। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह गांव के ही अशोक और उसके साले ओंकार को फंसाने के लिए अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल राजाराम के बताया कि फर्जी तहरीर देने और पुलिस को ग़ुमराह करने के जुर्म में उचित कार्रवाई कर जोगिंदर का ही चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed