फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार

रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार

Tue, 10 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार
करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पारो गांव अंतर्गत लौवाडीह-जोगा मार्ग का निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार संतोष राय से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद मंगलवार को एक आरोपी को धर दबोचा। अभी तक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

बीते छह अप्रैल की शाम ठेकेदार संतोष राय अपने मजदूरों के साथ पारो गांव के बाहर लौवाडीह-जोगापुर मार्ग का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान एक स्कार्पियो सवार सात बदमाश मौके पर पहुंचे और ठेकेदार से रंगदारी मांगने लगे थे। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने फायरिंग झोंक दिया। लेकिन मजदूरों के चिल्लाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए थे। इस घटना में ठेकेदार बाल-बाल बच गया। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी थी। बदमाशों को पकड़ने के लिए एसपी ने तीन टीम गठित कर लगा दी थी। बीते नौ अप्रैल की सुबह जोगा गांव स्थित पुलिया से पुलिस ने दो बदमाशों को धर दबोचा। जबकि मुख्य आरोपी अमित राय और उसके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए सुबह में पुलिस टीम ने ढोड़ाडीह रेलवे स्टेशन एक बदमाश को धर दबोचा। लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी और अन्य पकड़े नहीं गए हैं। इस संबंध में एएसपी ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर ने बीते नौ अप्रैल को जोगा गांव के पुलिया से जोगा निवासी डिंपल राय, बिट्टू राय और मुहम्मदाबाद कोतवाली के खेमपुर गांव निवासी पुनीत कुमार उर्फ सोनू को पकड़कर जेल भेज दिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed