फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मारपीट के मामले में चार को एक वर्ष का कारावास

मारपीट के मामले में चार को एक वर्ष का कारावास

Sat, 17 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामले में चार को एक वर्ष का कारावास
गाजीपुर।
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नंदकुमार की अदालत ने शादियाबाद थाना क्षेत्र के अड़िला गांव में हुए मारपीट के मामले में चार अभियुक्तों को एक एक वर्ष की कारावास और दो- दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड की राशि परिवादी को एक माह के अंदर देने का आदेश दिया है। मालूम हो कि शादियाबाद थाना क्षेत्र अड़िला गांव निवासी अजय कुमार दूबे पुत्र मंगला दूबे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते 15 मार्च वर्ष 2006 की शाम साढ़े 5 बजे वह अपने पंप सेट पर थे। इसी दौरान गांव के देवचंद, घूरमूल, शिवचंद और मोहन लाठी डंडे से लैस होकर आए और गाली देते हुए मार-मारकर घायल कर दिए। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। रिपोर्ट पर थाने में कोई कार्रवाई ना होने पर पुलिस अधीक्षक को पत्र परिवादी द्वारा दिया गया। वहां भी कोई कार्यवाई नहीं होने पर पीड़ित ने पत्र परिवार न्यायालय में प्रस्तुत किया। विचारण के दौरान अदालत ने वादी पक्ष और बचाव पक्ष की बात को सुनने के बाद चारों आरोपियों को धारा 323 और 504 के तहत दोषी पाते हुए सजा सुनाई। अभियुक्त मोहन निर्णय के समय न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। जिस कारण अदालत ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed