फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एक माह पूव हुई लूट में शामिल लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे

एक माह पूव हुई लूट में शामिल लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे

Thu, 08 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
एक माह पूव हुई लूट में शामिल लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से पैसा निकालकर घर जा रहे एक सेवानिवृत्त चकबंदी कर्मी से एक माह पूर्व हुए एक लाख रुपए की लूट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने लुटेरे के पास से चोरी की एक बाइक, लूट का मोबाइल और सात हजार 470 रूपए बरामद किया।
विज्ञापन

गुरुवार को आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ बुधवार की रात उसरी चट्टी पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो बाइक पर सवार चार लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनों बाइक घुमाकर भागने लगे। इतने में पुलिस टीम ने एक बाइक चालक युवक को धर दबोचा। जबकि तीन अन्य दूसरे बाइक पर सवार होकर भाग निकले। पकड़े गए लूटेरे ने अपना नाम बरेसर थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी वकील यादव बताया। जबकि भागने वाले अपने तीन साथियों का नाम चंदन, शिप्पू और खेसारी बताया। पुलिस के हत्थे चढ़े वकील यादव के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। साथ ही कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसरतपुर के पास से बीते 29 जनवरी की रात दुकानदार सुमित राय के साथ बाइक पर बैठकर घर जा रहे विवेक यादव की लूटी हुई मोबाइल के साथ बीते 30 जनवरी को स्थानीय बाजार स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से एक लाख रुपए निकाल कर घर जा रहे नगर के मठिया मुहल्ला निवासी चकबंदी के रिटायर्ड कर्मचारी रामख्याली कुशवाहा से लूटे रुपयों में से सात हजार 470 रुपए बरामद हुए। आरोपी ने बताया चकबंदी कर्मचारी से लूटे गए एक लाख रुपए में 15 हजार रुपए मिले थे। कोतवाल ने बताया कि उसने इसके अलावा दर्जनों लूट एवं छिनैती की घटनाओं में शामिल होना भी बताया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed