फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जीप-ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में 15 यात्री घायल

जीप-ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में 15 यात्री घायल

Wed, 14 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जीप-ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में 15 यात्री घायल
औड़िहार/ सैदपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के खावपुर गांव के पास गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर मंगलवार को वाराणसी की ओर जा रही एक दैनिक समाचार पत्र की जीप और गाजीपुर की तरफ आ रहे एक ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। जीप में सवार 20 में से चालक सहित 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सैदपुर स्थित सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद 13 घायलों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बलिया में समाचार पत्र गिराकर एक दैनिक अखबार की जीप वाराणसी की ओर जा रही थी। जीप में 20 लोग सवार थे। जैसे ही जीप देवकली पुल से कुछ दूर स्थित खावपुर गांव के पास पहुंची, वाराणसी की ओर से गाजीपुर की तरफ आ रहे एक ट्रक से आमने-सामने टक्कर की हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप के आगे का हिस्सा ट्रक में जाकर फंस गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। दुर्घटना में चालक सहित 15 लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी निवासी दीक्षा (22), मुहम्मदाबाद कोतवाली के दौलतपुर निवासी मनोज सिंह यादव (25), वाराणसी की पुष्पा राय (40), जमालपुर की अनमोल (18), दौलतपुर के अरविंद यादव (21), मुहम्मदाबाद के मनोज कुमार वर्मा (30), मुहम्मदाबाद के त्रिलोकी नाथ गुप्ता (60), शाहनिंदा के राजेश दूबे (35), शाहनिंदा की कविता दूबे (20), बैजलपुर की मंजू राय (49), नोनहरा के हीरामुरली (40), जीप चालक वाराणसी के मुन्ना खान (65), नोनहरा के अजय माली (25) की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी राजू राम (35) और उनकी पत्नी रीना (27) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही चल रहा है। इस संबंध में सैदपुर सीओ मन्नी राम गौड़ ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज चल रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed