फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवती से बात करने वाले युवकों को लोगों ने बनाया बंधक

युवती से बात करने वाले युवकों को लोगों ने बनाया बंधक

Tue, 30 Apr 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
युवती से बात करने वाले युवकों को लोगों ने बनाया बंधक
खानपुर। थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार के पास सोमवार को दिन में एक युवती से दो युवकों द्वारा बातचीत करने के दौरान लोगों ने तीनों को पकड़कर एक मकान के कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम के साथ ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस दोनों युवकों को थाना ले आई। युवती के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के संबंध में बताया गया है कि अनौनी बाजार में सोमवार को दिन में एक दुकान पर अपाची सवार दो युवक पहुंचे। वहां मौजूद युवती से बातचीत करने लगे। जब लोगों की नजर उन पर पड़ी तो उन्हें संदेह हुआ। लोगों ने युवकों के साथ ही युवती को एक मकान के कमरे में बंद कर दिया। युवती से पूछताछ करने के बाद इसकी जानकारी उसके परिवार वालों को दी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना सैदपुर के एसडीएम वेदप्रकाश मिश्र को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह और खानपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे के साथ मौके पर पहुंचे। बातचीत करने के बाद पुलिस ने युवती को घर भेज दिया, जबकि युवकों को बाइक सहित थाना ले आई। इस मामले में युवती के भाई ने तहरीर दी। तहरीर में लिखा है कि युवकों ने बहला-फुसलाकर युवती को वहां बुलाया था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह ने बताया कि दोनों युवक वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी के रहने वाले हैं। युवती के भाई की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed