फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत..

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत..

Fri, 12 Apr 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत..
कठवामोड़(गाजीपुर)। नोनहरा थाना क्षेत्र के भाला गांव में गुरुवार की देर एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में विवाहिता के पिता ने सास, श्वसुर के साथ ही पति के खिलाफ दहेज हत्या की मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी बसंत राजभर की पुत्री चिंता देवी की शादी नोनहरा थाना क्षेत्र के भाला गांव निवासी धर्मेन्द्र राजभर के साथ हुई थी। इसके एक पुत्र और एक पुत्री भी है। गुरुवार देर शाम चिंता की घर में ही संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी ने घटना की सूचना मृतक के मायके वालों को दी। देर रात मृतका के पिता बसंत राजभर वहां पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रात में करीब 11 बजे थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ ही मौके पर पहुंच तो देखा कि विवाहिता का शव चारपाई पर पड़ा था। उन्होंने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या की तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के गले में रस्सी का निशान है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और श्वसुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता के मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed