{"_id":"5cab8b6dbdec2214743f4ea4","slug":"71554746221-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व्यवसाई को उठा ले गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। स्थानीय स्टेशन बाजार के कॉलेज रोड क्षेत्र में सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब किसी अन्य जिले की पुलिस एक सराफा व्यवसायी को जबरन अपने साथ उठा कर ले गई। इसके बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सोमवार की दोपहर किसी जनपद से आई पुलिस स्थानीय नगर के पुरानी पोस्ट ऑफिस के पास स्थित एक आभूषण व्यवसायी से पूछताछ के बाद उसे अपनी जीप में बैठा कर ले गई। इससे आसपास के नगरवासी एवं दुकानदार सकते में आ गए। देखते ही देखते वहां दर्जनों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए और तरह-तरह की चर्चा करने लगे। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अन्य जिले से आई पुलिस किस मामले में उक्त व्यवसायी को उठा कर अपने साथ ले गई है। लोगों के बीच चर्चा है कि शायद चोरी के आभूषण खरीदने या बेचने से संबंधित होने के कारण उसे पुलिस ने उठाया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।