{"_id":"5b27ea414f1c1bf76e8b8ba2","slug":"71529342529-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ई से नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मड़ई से नकदी और आभूषण चोरी
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के धामूपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने एक मड़ई को खंगाल डाला। वहां से बक्से में रखे 20 हजार नकदी और डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोर उठा ले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
धामूपुर निवासी सुदामा प्रजापति रोज की तरह रविवार की रात भी खाना खाने के बाद अपने मड़ई में परिवार के साथ सो गया। देर रात चोर ईंट से खड़ी दीवार को फांद कर मड़ई में घुस गए। इसके बाद लोहे के बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा 20 नकदी और डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवरात लेकर चले गए। सोमवार की सुबह जगने पर बिखरे सामानों को देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। सामानों की जांच-पड़ताल किया तो पता चला कि नकदी और जेवरात गायब थे। चोरी की जानकारी होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन की। पीड़ित सुदामा ने बताया कि अपने निवास से लगभग पांच सौ मीटर दूर धरवां चट्टी पर सुर्ती की दुकान करता है। उसे चार दिन पहले एक व्यक्ति से बंधक खेत को छुड़ाने के एवज में 20 हजार मिला था। चोर नकदी सहित करीब डेढ़ लाख के गहने उठा ले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाना में दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया था।