{"_id":"5b1814754f1c1ba66e8b6834","slug":"71528304757-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर चिकित्सक से एक लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा दिखाकर चिकित्सक से एक लाख लूटे
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। गाजीपुर-आजमगढ़ राजमार्ग पर भगीरथपुर जाने वाली सड़क पर जलालाबाद गांव के पास बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन लुटेरों ने तमंचे से आतंकित कर प्राइवेट चिकित्सक से एक लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। वारदात को अंजाम दे भागते वक्त बदमाशों ने चिकित्सक को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और नाकेबंदी कर छानबीन शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
भगीरथपुर निवासी डा. विजय चौहान की दुल्लहपुर चौहान मार्केट में क्लीनिक है। डा. विजय को दस हजार रुपये की अचानक जरूरत पड़ी। उसने मरदह के नरवर निवासी रामप्रवेश यादव, जिसका ससुराल चिकित्सक के गांव में है। उनसे दस हजार रुपये उधार मांगा। ऐसे में रामप्रवेश ने विजय को यह कहते हुए एक लाख रुपये का चेक दिया कि मुझे भी कुछ पैसों की जरूरत है। चेक लेकर बुधवार को वह बैंक पहुंचा और एक लाख रुपया निकाल कर कुछ पैसा बाइक की डिक्की और कुछ जेब में रख कर घर लौट रहा था।
इसी बीच गाजीपुर-आजमगढ़ राजमार्ग पर भगीरथपुर जाने वाली सड़क पर जलालाबाद गांव के पास दिन में करीब दो बजे पहले से खड़े बाइक सवार तीन लुटेरों ने अचानक बाइक को सड़क पर खड़ा कर दिया। इससे विजय चौहान ने अपनी बाइक रोक दी। बाइक रोकते ही एक लुटेरा ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर उसकी बाइक की चाभी और जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। इसके बाद दूसरे बदमाश ने बाइक की डिक्की खोल कर उसमें और जेब में रखे एक लाख रुपये निकाल लिए। फिर लुटेरे जलालाबाद की तरफ से भाग निकले। तत्काल घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, एसपी सिटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी थाना पहुंच गए। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने भाग-दौड़ शुरू कर दी। शाम छह बजे तक पीड़ित ने थाना में मामले की तहरीर नहीं दी थी और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। एसपी ने मातहतों को जल्द से जल्द लूट कांड का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।