{"_id":"5ad4e4274f1c1bb56a8b472c","slug":"71523901479-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित मैजिक चाय की दुकान में घुसी, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित मैजिक चाय की दुकान में घुसी, दो की मौत
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बरही चट्टी पर स्थित एक चाय की दुकान में सोमवार की शाम गाजीपुर से मऊ सामान लादकर जा रही अनियंत्रित मैजिक घुस गई और दुकान में मौजूद छह लोगों को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि इलाज के दौरान उसका पांच वर्षीय बेटा और ससुर की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से गुस्साए लोगों ने चालक सहित मैजिक को पकड़ लिया और मऊ-गाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने चालक को किसी तरह से लोगों के चंगुल से मुक्त कराया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा लेकिन ग्रामीण आला अधिकारियों को बुलाने की मांग पर देर रात तक अड़े रहे।
बरही निवासी अच्छे लाल जायसवाल (45) की चट्टी पर चाय की दुकान है। दुकान पर पांच लोग बैठे हुए थे। शाम करीब छह बजे गाजीपुर से मऊ की ओर सामान लादकर तेज गति से जा रही एक मैजिक अनियंत्रित हो चाय की दुकान में घुस गई और सभी को रौंदते हुए निकल गई। घटना मेें बरही निवासी संतरा देवी (27) की मौके पर ही मौत हो गई। मलिकनाथपुर निवासी रामविशुन राम (55), बरही निवासी नंदलाल यादव (55), कल्लू यादव (5), हरहरि निवासी शंभू राम (36) और चाय दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने भाग रहे मैजिक और चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के मऊ जनपद स्थित जिला अस्पताल भेज दिया। जहां बरही निवासी कल्लू यादव (5) और नंनलाल यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गाजीपुर-मऊ मार्ग साढ़े 6 बजे जाम कर दिया और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। कुछ लोगों ने मैजिक को सड़क के बीचो-बीच पलटकर तोड़फोड़ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम अतिरिक्त विनय गुप्ता और सीओ कासिमाबाद कृष्णकांत सरोज थाना बिरनो, कासिमाबाद और नोनहरा पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों द्वारा देर शाम पौने आठ बजे गाजीपुर-मऊ मार्ग पर चक्का जाम जारी था।