फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल

दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल

Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल
थाना क्षेत्र नसरतपुर गांव में बुधवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर गांव के दबंगों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़िता ने दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ तहरीर दी है। नसरपुर गांव निवासी विमला देवी (35) घर के दरवाजा के बाहर अपनी भूमि में दोपहर में दीवार का निर्माण करा रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे गांव के ही कुछ दंबग मारने-पीटने लगे। इसी दौरान किसी ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को मौके की तरफ आता देख मारपीट करने वाले वहां से फरार हो गए। घायल महिला का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इस मामले में पीड़िता ने गांव के ही चंद्रमा यादव, फेंकन यादव, चिंता देवी, सविता देवी सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed