फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

Fri, 16 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

विज्ञापन
मरदह(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के फेफरा गांव में गुरुवार की रात एक विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। जानकारी हाते ही परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फेफरा गांव निवासी रामानंद चौहान की पुत्री शोभा (28 ) की शादी वर्ष 2009 में कासिमाबाद थाना क्षेत्र सोबिया गांव निवासी श्रीकांत चौहान के साथ हुई थी। विवाहिता के पिता ने बताया कि शादी के कुछ वर्ष बीतने के बाद से ही ससुराल वालों के दुर्व्यवहार के कारण तीन वर्ष पहले शोभा मायके चली आई। विवाहिता का पति श्रीकांत चौहान विदेश में रहकर नौकरी करता था। एक साल पहले अपने घर आया पर शोभा से बिना बातचीत किए ही वापस चला गया। जिसके कारण शोभा मानसिक रूप से हमेशा तनाव ग्रस्त रहती थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग खाना खाकर दरवाजे पर सो रहे थे। इसी बीच विवाहिता कमरे के छत की कुंडी से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता रामानंद चौहान ने पुलिस को ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed