फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तीन दुकानों और एक मकान से लाखों की चोरी

तीन दुकानों और एक मकान से लाखों की चोरी

Sat, 02 Feb 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
तीन दुकानों और एक मकान से लाखों की चोरी
गाजीपुर। जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है। चोर पुलिस से बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए चोरों ने गुरुवार की रात कासिमाबाद और नंदगंज थाना क्षेत्र में तीन दुकानों, एक मकान और एक पंपिंगसेट पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान 60 हजार नगद सहित लाखों का सामान उठा ले गए। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी अभिषेक सिंह परजीपाह चट्टी पर जन सेवा केंद्र चलाते हैं। रोज की तरह गुरुवार की देर शाम भी वह केंद्र बंदकर घर चले आए। देर रात किसी समय चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद अंदर रखा 40 हजार नगद, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक एलसीडी टीवी, डीवीआर, मोबाइल, कैमरा सहित अन्य लाखों का सामान उठा ले गए। जब वह सुबह केंद्र पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने थाने में तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। नंदगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के मुड़कटनी सौरम गांव में गुरुवार की रात चोर शिवमूरत बिंद के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में बक्से में रखा छह हजार नगद, फूल के पांच बर्तन, दो साड़ी उठा ले गए। इनके बगल में स्थित पंपिंगसेट से महेश गोड़ का दो मोबाइल चुराने के बाद कुछ ही दूरी पर स्थित अखिलेश कुशवाहा की किराना की दुकान का शटर चांड़कर दस हजार नगद सहित हजारों का कीमती सामान और फूलचंद्र राम की गुमटी का दरवाजा तोड़कर चार हजार नगद, दस बंडल बीड़ी, पांच पैकेट सिगरेट चुरा ले गए। पीड़ितों को चोरी की जानकारी सुबह हुई। उन्होंने थाने में चोरी की तहरीर दी। इस संबध में पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed