{"_id":"5baa71c2867a557f5345564a","slug":"61537896898-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल के बाद अशांत हो गई बाजार की आबोहवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बवाल के बाद अशांत हो गई बाजार की आबोहवा
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंडा(गाजीपुर)। मेदिनीपुर बाजार की चहल-पहल मंगलवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी में बदल गई, जब दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के रुई की दुकान और उसके साथी के बाइक को आग के हवाले कर दिया। शोर-शराबा के बीच लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए। घटना के चलते भयवश तमाम लोग बाजार नहीं आए। शाम होते ही बाजार सन्नाटे में डूब गया। घटना को लेकर समुदाय में तनाव बना रहा। गुस्से की आग दोबारा न भड़के। इसके मद्देनजर बाजार में पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
रोज की तरह मंगलवार की सुबह भी मेदिनीपुर बाजार में लोगों की चहल-पहल शुरू हो गई। कोई किसी दुकान पर किसी सामान की खरीददारी कर रहा था तो कई चाय-नाश्ता और चाट-चाउमीन की दुकान पर खा-पी रहा था। इसी दौरान दिन में करीब एक बजे दो समुदाय के युवकों के बीच हुए मोबाइल कवर खरीदने के दौरान हुए विवाद को एक पक्ष के एक दर्जन से अधिक युवक हो-हल्ला करते हुए बाजार में पहुंच गए और शोर मचाते हुए दूसरे पक्ष को युवक को खोजने लगे। उसके न मिलने पर उसकी रुई की दुकान में घुस गए और उसे आग के हवाले करने के साथ दूसरे पक्ष के युवक की साथी के बाइक में भी आग लग दिया। इस घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीर को देखते हुए लोग इधरप-उधर भागने लगे। खासकर महिलाएं और युवतियां पूरी तरह से सहमते हुए बाजार से लौट गईं। कुछ ही देर में बाजार की चहल-पहल खत्म हो गई। बाजार के आसपास स्थित मकानों के लोग घर का दरवाजा-खिड़की बंद करते हुए अंदर दुबक गए। भयवश वह बाहर भी नहीं झांक रहे। उत्पात को देखते हुए बाजार की कई दुकानें भी बंद हो गईं और कुछ ही देर में सन्नाटा पसर गया। मौके पर जब पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई तो आसपास के लोगों के जान में जान आई। घटना को लेकर दोनों समुदायों में तनाव बना रहा। शाम ढलते ही बाजार में सन्नाटा छा गया। गुस्से की आग दोबारा न भड़के और समुदाय के लोग आमने-सामने न आए। इसके मद्देनजर बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। शांत फिजां में पुलिस की बूटों की खट-खट और पुलिस वाहन के हूटर की आवाज सुनाई देती रही। घटनास्थल के आसपास के लोग घरों से इस भय से बाहर नहीं निकल रहे थे कि कही पुलिस घटना के संबंध में उनसे पूछताछ न करने लगे।