फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बाइक के धक्के से मासूम की मौत

बाइक के धक्के से मासूम की मौत

Fri, 31 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बाइक के धक्के से मासूम की मौत
कासिमाबाद। कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर विशुनपुर गांव के पास शुक्रवार को बाइक की टक्कर से छह साल की बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। उधर घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर जाम लगा दिया और बाइक सवार की गिरफ्तारी के साथ सहायता की मांग करने लगे। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ। इस दौरान करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

विशुनपुर गांव निवासी प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव की बेटी श्वेता श्रीवास्तव अपनी ससुराल गढ़मलपुर थाना पकड़ी जनपद बलिया से अपने बच्चों के साथ गुरुवार को मायके आई थी। शुक्रवार को श्वेता की छह साल की बेटी पल्लवी सड़क किनारे खड़ी थी, तभी मऊ की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। हादसे में घटना स्थल पर ही पल्लवी की मौत हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी और कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर बिशनपुर गांव के सामने जाम कर दिया। आधे घंटे तक लगे जाम को पुलिस कर्मियों ने समझा-बुझाकर खत्म कराया। पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। परिजन बाइक सवार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, जिस पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि बाइक पुलिस के कब्जे में है और शीघ्र ही बाइक सवार गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक बाइक थाने में खड़ी थी और बाइक सवार की पुलिस खोजबीन कर रही थी।
विज्ञापन



कासिमाबाद। श्वेता श्रीवास्तव की दो संतानों में पल्लवी बड़ी पुत्री थी और छोटा तीन साल का बेटा छोटू है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बालिका की मौत पर पूरा गांव रो पड़ा। बेटी की मौत के बाद शव देखकर पल्लवी की मां श्वेता चीत्कार उठी। वह बेटी के मृत्यु पर अपने को कोस रही थी। वह बच्चों के साथ गुरुवार को ही अपने मायके बिशुनपुर अपने पिता प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव के नए मकान के निर्माण को देखने के लिए आई थी। उसका आना दुखद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed