{"_id":"5b1ebd2f4f1c1bf76e8b78b8","slug":"61528741167-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट का संचालक था गोलू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट का संचालक था गोलू
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिधौना-आजमगढ़ मार्ग पर अनौनी बाजार के लौलेहरा गांव के पास रविवार की सुबह मिले युवक के शव की शिनाख्त सोमवार को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मिली बाइक के नंबर से हुई। मृतक मेहनाजपुर थाना के लालमऊ का निवासी था। वह मेहनाजपुर में रेस्टोरेंट चलाता था।
मालूम हो कि रविवार की सुबह सिधौना-आजमगढ़ मार्ग पर अनौनी बाजार के लौलेहरा गांव के पास एक युवक का शव मिला। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान घटना स्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक बाइक मिली थी। बाइक के नंबर की जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि उक्त बाइक मृतक के बड़े पिता वाराणसी के दौलतपुर निवासी भरत सिंह के नाम थी। उन्हें इस घटना की जानकारी दी गई। भरत सिंह ने घटना से मृतक के परिवार वालों को अवगत कराया। परिवार के लोग थाने पहुंचे और मृतक की शिनाख्त लालमऊ थाना क्षेत्र के मेहनाजपुर निवासी मखंचू सिंह के पुत्र राहुल सिंह उर्फ गोलू (30) के रूप में की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार गोलू सिंह मेहनाजपुर बाजार में रेस्टोरेंट चलाता था। रोज दूकान बंद कर घर आ जाता था, लेकिन शनिवार की रात घर नहीं पहुंचा। उसकी मां ने जब उसे फोन किया था तो उसने बताया था कि वह रोस्टोरेंट के बगल में स्थित मिठाई की दूकान चलाने वाले मित्र ज्वाला राजभर के गांव अनौनी जा रहा है। इस मामले में मृतक के बड़े पिता हरिशंकर सिंह ने अनौनी निवासी ज्वाला राजभर और मेहनाजपुर निवासी संतलाल के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सीओ सैदपुर मनिराम गौड़ ने बताया कि मृतक के बड़े पिता की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।