फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकती मिली गर्भवती विवाहिता

संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकती मिली गर्भवती विवाहिता

Sun, 10 Jun 2018 11:14 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकती मिली गर्भवती विवाहिता
सादात(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सवास गांव में शनिवार की देर शाम संदिग्ध अवस्था में मकान के कमरे में एक गर्भवती विवाहिता का शव बल्ली में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके वालों की तरफ से तहरीर न दिए जाने से मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बलिया जिले के भीमपुरा निवासी रीता चौहान (32) की शादी सवास निवासी रामकुवंर चौहान से हुई थी, जो मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर रामकुवंर की मां शारदा देवी और पत्नी रीता (32) दो बच्चे दिलीप (10) और ज्योति (5) के साथ रहती है। शनिवार की दोपहर बाद पांच माह की गर्भवती रीता अपने कमरे में चली गई। देर शाम जब सास शारदा देवी कमरे में गई तो देखा कि रीता साड़ी के फंदा के सहारे बल्ली से लटक रही थी। यह देख वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पुत्र दिलीप भी वहां पहुंच गया। आनन-फानन में सास और पुत्र ने हंसिया से साड़ी को काटकर शव को नीचे उतारा। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के परिजनों से घटना के संबंध में बातचीत करने के बाद शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। जानकारी होते ही मृतका के मायका के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के मायके वालों की तरफ से तहरीर न दिए जाने से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed