फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छेड़खानी के विवाद में दो बस्ती के लोग हुए आमने-सामने

छेड़खानी के विवाद में दो बस्ती के लोग हुए आमने-सामने

Thu, 28 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी के विवाद में दो बस्ती के लोग हुए आमने-सामने
बहादुरगंज। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के एक बस्ती की रहने वाली युवती के साथ दूसरी बस्ती के एक युवक ने छेड़खानी कर दी। मामले में बुधवार की देर रात दो बस्ती के लोग आमने-सामने हो गए। जानकारी होते ही पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को मौके से खदेड़ दिया। दोनों तरफ तनाव को देखते हुए पुलिस रातभर गांव में चक्रमण करती रही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बस्ती की रहने वाली एक युवती देर शाम गांव से बाहर किसी काम से जा रही थी। पहले से सड़क किनारे घात लगाकर खड़ा एक युवक युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। इस पर युवती चिखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर युवती के बस्ती के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े और युवक को मारपीट कर भगा दिए। इसकी जानकारी होते ही युवक के बस्ती के लोग भी लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए और कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

दो बस्ती के लोगों के आमने-सामने आ जाने से बड़ी घटना की आशंका को भांपते हुए ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कासिमाबाद, बरेसर, मरदह, बिरनो, नोनहरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को मौके से खदेड़ा। साथ ही तनाव को देखते हुए रातभर चक्रमण करने के साथ मुस्तैद भी रही। इस संबंध में कासिमाबाद सीओ डॉ. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि अभी दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed