फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महादेव मंदिर पर आधा दर्जन बदमाशों ने बोला धावा

महादेव मंदिर पर आधा दर्जन बदमाशों ने बोला धावा

Mon, 16 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
महादेव मंदिर पर आधा दर्जन बदमाशों ने बोला धावा
दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित महादेव मंदिर में रविवार की देर रात छह बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश पुजारी का दरवाजा पीटने के साथ बाहर आने के लिए आवाज लगाने लगे। आवाज सुनकर मंदिर के पुजारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुजारी के कमरे से बाहर नहीं आने पर बदमाशों ने मंदिर के बरामदे में रखे सामानों में आग लगा दी और फरार हो गए। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। पुजारी ने पुलिस को बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

पुजारी अनुराग शरण ने पुलिस को बताया कि रात करीब दो बजे मंदिर स्थित कमरे से बाहर आया तो देखा कि छह के आसपास बदमाश मंदिर में हैं। नजर पड़ने पर बदमाश उन्हें पकड़ने को दौड़े। इसमें असफल होने पर मंदिर के बरामदे में रखी चौकी, उपला, सीलिंग फैन, कंबल, बिजली की वायरिंग, बाल्टी सहित अन्य सामानों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद कमरे के दरवाजे में आग लगाने का प्रयास भी करने लगे। मंदिर के पुजारी ने बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में जमानिया सीओ आरबी सिंह ने बताया कि पुजारी की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच पुलिस टीम द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed