{"_id":"5c9253d9bdec22147609e3c7","slug":"51553093593-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने की मिनी गुंडा एक्ट में कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने की मिनी गुंडा एक्ट में कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रहा है पुलिस प्रशासन भी हरकत में आता जा रहा है। आगामी चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए असमाजिक तत्वों की नकेल कसना शुरू कर दिया है। थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित दस अपराधियों पर मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर कानूनी शिंकजा कस दिया है।
काफी दिनों से फरार चल रहे दो वारंटियों को पुलिस ने ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन से मुखबिर की सूचना पर दबोच थाने लाकर उनसे कड़ी पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया। वहीं मंगलवार को वाहनों की सघन चेकिंग में पुलिस ने 25 वाहनों का चालान करने के साथ ही कई वाहनों से हजारों रुपये सम्मन शुल्क भी वसूला। पुलिस कि इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके साथ ही थाना पुलिस ने चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए लाइसेंसधारकों को अपने असलहों को थानों या दुकानों में जमा कराने का निर्देश दिया। थाना अंतर्गत विभिन्न तरह के कुल 397 असलहों में से अब तक 34 लाइसेंसी असलहों को जमा कराया जा चुका है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बुधवार को मातहतों संग बैठक कर अपने-अपने हल्कों के अवांछनीय तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। कहा कि चुनाव में किसी तरह का व्यवधान डालने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। किसी तरह की गड़बड़ी पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।