फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रोहित हत्याकांड: दो आरोपियों को भेजा जेल

रोहित हत्याकांड: दो आरोपियों को भेजा जेल

Wed, 23 Jan 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
रोहित हत्याकांड: दो आरोपियों को भेजा जेल
नंदगंज(गाजीपुर)। रोहित सिंह हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन से एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उनका चालान कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख हमलावरों को पहचान कर रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बीते 20 जनवरी की रात थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र सिंह का पुत्र रोहित उर्फ गोलू सिंह (18) बाइक से अपने चचेरे भाई प्रिंस सिंह (30) सहित दो अन्य साथियों के साथ शादियाबाद मोड़ पर पहुंचा था। वहां एक ठेले पर लगी दुकान पर देर शाम करीब सात बजे मछली खा रहा था। इसी दौरान वहां लाठी-डंडा से लैस होकर पहुंचे युवकों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बीच-बचाव करने में रोहित का चचेरा भाई प्रिंस भी घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल रोहित को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया था। मृतक के पिता प्रेम सिंह ने चार नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन से एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सुबह करीब छह बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का एक नामजद आरोपी इशोपुर निवासी क्रांति यादव और अज्ञात आरोपी श्रीगंज निवासी जाहिद अंसारी रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं और किसी ट्रेन से कहीं जाने वाले हैं। इस सूचना पर तत्काल पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, जिस दौड़ा कर पकड़ लिया गया। दोनों का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed